गोरखपुर
दुष्कर्म के आरोपी को बेलीपार पुलिस ने किया गिरफ्तार
महिला अपराधों पर कार्रवाई जारी, आरोपी न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेजा गया
गोरखपुर। महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बेलीपार थाना पुलिस ने दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी बांसगांव के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष बेलीपार के नेतृत्व में की गई।
अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, थाना बेलीपार पर दर्ज मुकदमे से संबंधित आरोपी महंथ निषाद पुत्र स्वर्गीय कुमार, निवासी ग्राम गड़वा, थाना बेलीपार, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इन धाराओं में दर्ज है मुकदमा
पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ थाना बेलीपार में मुकदमा संख्या 181/2026 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 एवं 351(2) के तहत दर्ज है। मामले की विवेचना जारी है और पुलिस नियमानुसार आगे की कार्रवाई कर रही है।
