Connect with us

भदोही

सुकन्या समृद्धि व डाक जीवन बीमा योजनाएं घर-घर पहुंचाएं: डाक अधीक्षक

Published

on

Loading...
Loading...

समीक्षा बैठक में लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश, बेहतर प्रदर्शन करने वाले कर्मचारी होंगे सम्मानित

कोइरौना (भदोही)। गोपीगंज डाकघर में शनिवार को पश्चिम मंडल के डाक अधीक्षक योगेश कुमार मिश्रा ने उप डाकपालों, शाखा डाकपालों और कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में सुकन्या समृद्धि योजना, बचत खाते, डाक जीवन बीमा, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक तथा डाक बुकिंग की प्रगति की समीक्षा की गई।

योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार करने के निर्देश

डाक अधीक्षक योगेश कुमार मिश्रा ने कर्मचारियों से कहा कि सुकन्या समृद्धि योजना, डाक जीवन बीमा और अन्य बचत योजनाओं की जानकारी घर-घर पहुंचाकर अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करें। उन्होंने कहा कि 6 अगस्त को होने वाले डाक जीवन बीमा अभियान में मंडल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए सभी कर्मचारी पूरी मेहनत से कार्य करें।

लक्ष्य पूरा करने पर दिया जोर

ज्ञानपुर उपमंडलीय प्रभारी अंगद यादव ने कर्मचारियों से प्रत्येक माह निर्धारित लक्ष्य पूरा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि विभागीय योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाकर नए खाते खोले जाएं। उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

Advertisement

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक खाते खोलने की अपील

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के प्रबंधक निशांत त्रिपाठी ने कहा कि जिन छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति, किसानों की पीएम किसान सम्मान निधि अथवा केंद्र और प्रदेश सरकार की अन्य योजनाओं की राशि समय पर नहीं पहुंच रही है, वे इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में अपना खाता खुलवाकर इन सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।

बैठक में ओवरसियर राजू पाल, मुकेश श्रीवास्तव, विनीत सिंह, प्रियांशु, अमित कुंडल, प्रवेश यादव, पंचलाल, प्रसन्न माधव मिश्र, विकास कुमार, अजय मिश्रा, सत्येंद्र श्रीवास्तव, मोहित सिंह, श्रेष्ठ देव मिश्रा, संदीप यादव सहित विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page