Connect with us

भदोही

ट्रेन की चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर इंजन में फंसे अवशेष निकाले गए, सम्मानपूर्वक किया गया दफन

ज्ञानपुर (भदोही)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी–प्रयागराज रेलखंड पर शनिवार को नई दिल्ली–मड़ुआडीह सुपरफास्ट एक्सप्रेस की चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई। हादसे के बाद मोर के अवशेष ट्रेन के इंजन में फंस गए।

Loading...

ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर निकाले गए अवशेष

रेलवे सूत्रों के अनुसार नई दिल्ली से बनारस जा रही सुपरफास्ट एक्सप्रेस के सामने रास्ते में अचानक मोर आ गया, जिससे उसकी ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। इसके बाद उसके अवशेष इंजन में फंस गए। ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के ठहराव के दौरान रेलकर्मियों ने इंजन में फंसे अवशेषों को बाहर निकाला।

सम्मानपूर्वक किया गया दफन

रेलवे कर्मचारियों ने राष्ट्रीय पक्षी के अवशेषों को सम्मानपूर्वक दफन कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने राष्ट्रीय पक्षी की इस तरह हुई मौत पर दुख व्यक्त किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page