Connect with us

गाजीपुर

सावन और कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एएसपी ने लिया जायजा

Published

on

Loading...
Loading...

बूढ़ेनाथ महादेव मंदिर व गंगा घाट का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

सैदपुर (गाजीपुर)। श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने थाना सैदपुर क्षेत्र के बूढ़ेनाथ महादेव मंदिर परिसर और गंगा घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की सुरक्षा तथा सुविधाओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने मंदिर समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों से वार्ता कर आवश्यक सुझाव लिए। साथ ही मंदिर परिसर और गंगा घाट पर तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्क रहते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा मेले को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

Advertisement

उन्होंने सीसीटीवी कैमरों, कंट्रोल रूम, पार्किंग स्थल, बैरिकेडिंग तथा स्नान पर्व के दौरान लागू किए जाने वाले रूट डायवर्जन की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सभी सुरक्षा इंतजामों को प्रभावी बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक सैदपुर सहित थाना पुलिस के अधिकारी और जवान मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन ने कहा कि सावन और कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page