Connect with us

गोरखपुर

सीएचसी पिपरौली में चिकित्सा अधिकारी आवास का उद्घाटन

Published

on

Loading...
Loading...

विधायक प्रदीप शुक्ला व ब्लॉक प्रमुख ने किया पौधारोपण, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लिया संकल्प

सहजनवा (गोरखपुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पिपरौली में शनिवार को नवनिर्मित चिकित्सा अधिकारी आवास का उद्घाटन सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ला और ब्लॉक प्रमुख दिलीप यादव ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन के बाद दोनों जनप्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य केंद्र परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने क्षेत्रवासियों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, चिकित्सक, कर्मचारी, स्थानीय नागरिक और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शिवानंद मिश्रा ने कहा कि चिकित्सा अधिकारी आवास बनने से चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा सुविधाओं के निरंतर विस्तार पर भी जोर दिया।

विधायक प्रदीप शुक्ला ने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है और स्थानीय स्तर पर आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। वहीं, ब्लॉक प्रमुख दिलीप यादव ने स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और सामुदायिक सहभागिता को आवश्यक बताते हुए सभी से सहयोग की अपील की।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page