Connect with us

गोरखपुर

एसएसपी डॉ. कौस्तुभ का बड़ा एक्शन, 42 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Published

on

Loading...
Loading...

सात उपनिरीक्षक, एक मुख्य आरक्षी और 34 आरक्षियों को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन भेजा गया

अनुशासन और जवाबदेही मजबूत करने के उद्देश्य से की गई प्रशासनिक कार्रवाई

गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए जिले के 42 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन भेज दिया है। इस कार्रवाई में सात उपनिरीक्षक, एक मुख्य आरक्षी और 34 आरक्षी शामिल हैं।

सात उपनिरीक्षक और एक मुख्य आरक्षी लाइन हाजिर

जारी आदेश के अनुसार चौकी टीपी नगर के विजय प्रताप सिंह, चौकी विश्वविद्यालय के गिरीश मिश्र, थाना कैंट के शक्ति रंजन, थाना गुलरिहा के अभिषेक कुशवाहा, थाना हरपुर बुदहट के ओम प्रकाश, थाना कैंपियरगंज के अमित सिंह तथा थाना रामगढ़ताल के उपेन्द्र कुमार को लाइन हाजिर किया गया है। इसके अलावा थाना गोरखनाथ में तैनात मुख्य आरक्षी राजेश सिंह को भी पुलिस लाइन भेजा गया है।

34 आरक्षियों पर भी गिरी कार्रवाई

एसएसपी के आदेश पर कोतवाली, तिवारीपुर, गगहा, शाहपुर, हरपुर बुदहट, कैंपियरगंज, पीपीगंज, झंगहा, गीडा, सहजनवा, बेलघाट, खोराबार, चिलुआताल, रामगढ़ताल, बड़हलगंज, पिपराइच, उरुवा, गोरखनाथ, राजघाट, कैंट, गुलरिहा, गोला और चौरीचौरा थानों में तैनात 34 आरक्षियों को भी उनके वर्तमान तैनाती स्थल से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया।

Advertisement

अनुशासन पर सख्ती का संदेश

पुलिस विभाग में इस कार्रवाई को अनुशासन सुदृढ़ करने और फील्ड स्तर पर कार्यप्रणाली में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। विभागीय सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई स्पष्ट संदेश है कि ड्यूटी में लापरवाही और कार्य में शिथिलता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

महकमे में बढ़ी हलचल

एसएसपी डॉ. कौस्तुभ की इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। अधिकारियों का मानना है कि इस कदम से पुलिस बल में जवाबदेही बढ़ेगी और कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page