Connect with us

गोरखपुर

गैंगस्टर एक्ट में बड़ी कार्रवाई, 52 हजार रुपये की बाइक जब्त

Published

on

Loading...
Loading...

अपराध से अर्जित धन से खरीदी गई बताकर पुलिस ने की कार्रवाई, आरोपी पर आठ मुकदमे दर्ज

एम्स थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत की संपत्ति जब्त

गोरखपुर। एम्स थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी रजनीश तिवारी उर्फ पिंटू तिवारी की करीब 52 हजार रुपये मूल्य की बाइक जब्त कर ली। पुलिस का दावा है कि यह वाहन अपराध से अर्जित धन से खरीदा गया था।

गैंगस्टर एक्ट के तहत हुई कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब चार बजे एसपी सिटी के मार्गदर्शन और सीओ कैंट के पर्यवेक्षण में एम्स थानाध्यक्ष ने कार्रवाई की। एम्स थाने में दर्ज मु0अ0सं0 40/2025 के तहत उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 की धारा 14(1) के अंतर्गत आरोपी की संपत्ति जब्त की गई।

आठ आपराधिक मुकदमे हैं दर्ज

पुलिस के मुताबिक, आरोपी रजनीश तिवारी उर्फ पिंटू तिवारी, पुत्र मुंद्रिका तिवारी, मूल रूप से रामनाथ, कोतवाली क्षेत्र, देवरिया का निवासी है। उसके विरुद्ध जालसाजी, नकली शराब, चोरी, रंगदारी और डकैती सहित गंभीर अपराधों के आठ मुकदमे दर्ज हैं।

Advertisement

अवैध संपत्तियों पर आगे भी होगी कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि अपराध से अर्जित संपत्तियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि संगठित अपराध और उससे अर्जित अवैध संपत्तियों पर कानून के तहत प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page