Connect with us

मिर्ज़ापुर

नीट मुद्दे पर तीसरे दिन भी हाउस अरेस्ट रहे कांग्रेस नेता छोटे खान

Published

on

Loading...
Loading...

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे, छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने और आर्थिक सहायता की उठाई मांग

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य मिन्हाज अहमद ‘छोटे खान’ ने दावा किया कि उन्हें नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक और छात्रों के समर्थन में प्रस्तावित आंदोलन के मद्देनजर लगातार तीसरे दिन हाउस अरेस्ट रखा गया। उन्होंने इस कार्रवाई की निंदा करते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया।

छोटे खान ने आरोप लगाया कि नीट परीक्षा को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया। उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज दबाने के बजाय उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।

उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा लिया जाए, आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज सभी मुकदमे वापस लिए जाएं तथा प्रभावित छात्रों और उनके परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।

कांग्रेस नेता ने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर सरकार को संवेदनशीलता के साथ निर्णय लेना चाहिए और छात्रों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page