Connect with us

गाजीपुर

24 घंटे से अंधेरे में डूबा रजादी गांव

Published

on

Loading...
Loading...

केबल फाल्ट से ठप बिजली आपूर्ति, भीषण गर्मी में ग्रामीण बेहाल

पेयजल संकट गहराया, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

नंदगंज (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के रजादी गांव में विद्युत केबल में फाल्ट आने के कारण पिछले 24 घंटे से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित है। लगातार बिजली गुल रहने से भीषण गर्मी और उमस के बीच ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली आपूर्ति ठप होने से पेयजल संकट भी गहरा गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि बिजली नहीं रहने से मोबाइल चार्जिंग, घरेलू कार्य और अन्य दैनिक गतिविधियां प्रभावित हो गई हैं। पानी की मोटरें बंद होने से लोगों को पेयजल के लिए भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को हो रही है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि केबल फाल्ट की सूचना समय रहते बिजली विभाग को दे दी गई थी, लेकिन 24 घंटे बीत जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया गया। इसे लेकर ग्रामीणों में विभाग के प्रति नाराजगी है।

Advertisement

ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से तत्काल फाल्ट ठीक कर विद्युत आपूर्ति बहाल करने तथा भविष्य में ऐसी समस्याओं से बचाव के लिए स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की मांग की है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page