Connect with us

गाजीपुर

बागीचे में फंदे से लटका मिला 21 वर्षीय युवक का शव

Published

on

Loading...
Loading...

श्रीपुर गांव में पसरा मातम

प्रिंस राय उर्फ धनजी की मौत से परिवार में कोहराम, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

भांवरकोल (गाजीपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के मुंडेरा बुजुर्ग ग्राम पंचायत के श्रीपुर गांव में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के पश्चिम स्थित एक बागीचे में 21 वर्षीय युवक का शव पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों व परिजनों की भीड़ जुट गई।

मृतक की पहचान प्रिंस राय उर्फ धनजी पुत्र सुनील राय के रूप में हुई। ग्रामीणों ने युवक को फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर भांवरकोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की।

थानाध्यक्ष रोहित कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया मामला फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Advertisement

बताया जाता है कि प्रिंस राय अपने पिता सुनील राय के तीन पुत्रों में दूसरे नंबर पर था। उसके बड़े भाई का नाम प्रेम राय और छोटे भाई का नाम पियूष राय है। परिवार के होनहार बेटे की असमय मौत से घर में कोहराम मच गया। पिता सुनील राय बेसुध हो गए, जबकि मां मंजू देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

परिवार की जिम्मेदारियों में हाथ बंटाता था प्रिंस

ग्रामीणों के अनुसार, प्रिंस राय उर्फ धनजी मिलनसार, मेहनती और कर्मठ स्वभाव का युवक था। कम उम्र में ही वह पिता के संघर्षों में सहयोग करते हुए परिवार की जिम्मेदारियों को संभालने में हाथ बंटा रहा था।

युवक ने किन परिस्थितियों में यह आत्मघाती कदम उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है। घटना के बाद पूरे श्रीपुर गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page