Connect with us

भदोही

स्कूल प्रबंधक पर नाबालिग छात्रा से मारपीट का आरोप

Published

on

Loading...
Loading...

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

कक्षा 6 की छात्रा के पिता की तहरीर पर कार्रवाई, जांच में जुटी गोपीगंज पुलिस

गोपीगंज (भदोही)। क्षेत्र स्थित कैम्ब्रिज एकेडमी स्कूल के प्रबंधक पर कक्षा 6 की एक नाबालिग छात्रा के साथ कथित रूप से मारपीट करने का आरोप लगा है। छात्रा के पिता की तहरीर पर गोपीगंज पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम चकबेसहु, पोस्ट जगन्नाथपुर निवासी बीर प्रताप सिंह ने पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री रिद्धिका सिंह कैम्ब्रिज एकेडमी, काली देवी, गोपीगंज में कक्षा 6 की छात्रा है।

तहरीर के मुताबिक, 16 जुलाई 2026 को स्कूल की छुट्टी के बाद छात्रा अन्य बच्चों के साथ ऑटो रिक्शा से घर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में स्कूल प्रबंधक विकास कुमार अग्रवाल ने ऑटो रुकवाकर छात्रा के साथ मारपीट की।

Advertisement

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि घटना के समय ऑटो में करीब 10 से 12 छात्र-छात्राएं और चालक मौजूद थे, जिनके बयान से घटना की पुष्टि हो सकती है। उन्होंने अपनी पुत्री की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की थी।

मामले में गोपीगंज पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रकरण की जांच की जा रही है और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page