Connect with us

भदोही

तीनों विधानसभाओं में भाजपा का बूथ सम्मेलन

Published

on

Loading...
Loading...

1404 बूथों के कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा

जिला अध्यक्ष दीपक मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बूथ मजबूत करने पर जोर, जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

भदोही। भारतीय जनता पार्टी जनपद भदोही की ओर से संगठनात्मक मजबूती को लेकर बुधवार को जिले की तीनों विधानसभाओं में एक साथ बूथ सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में जनपद के कुल 1404 बूथों के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

यह सम्मेलन भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा के नेतृत्व एवं जिला प्रभारी नागेंद्र रघुवंशी के दिशा-निर्देशन में आयोजित किया गया।

औराई विधानसभा के 442 बूथों का सम्मेलन चित्रांश लॉन, औराई चीनी मिल गेट के पास आयोजित हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. कीर्तिका अग्रवाल रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक दीनानाथ भास्कर, जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा और विधानसभा संयोजक राजेश पटेल मौजूद रहे।

Advertisement

वहीं ज्ञानपुर विधानसभा के 458 बूथों का सम्मेलन चित्रांगना लॉन, ज्ञानपुर में आयोजित किया गया। इसके मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल सिंह रहे। कार्यक्रम में सांसद डॉ. विनोद बिंद, जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा और विधायक विपुल दुबे सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। विधानसभा संयोजक की जिम्मेदारी विमल मिश्रा ने संभाली।

इसी क्रम में भदोही विधानसभा के 504 बूथों का सम्मेलन दिव्या वाटर पार्क, सुरियावां में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की व्यवस्था विधानसभा संयोजक फूलचंद पंकज ने संभाली।

बूथ कार्यकर्ता पार्टी की सबसे मजबूत कड़ी: डॉ. कीर्तिका अग्रवाल

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. कीर्तिका अग्रवाल ने कहा कि भाजपा का संगठन बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और सक्रियता पर आधारित है। बूथ कार्यकर्ता पार्टी की सबसे मजबूत कड़ी हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।

पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा को जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने संगठन को और मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा के साथ जुटने की अपील की।

पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि भाजपा की असली ताकत उसके बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं। मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन की नींव है।

Advertisement

संगठन की मजबूती का परिचायक है बूथ सम्मेलन: दीपक मिश्रा

भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने कहा कि बूथ संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। पार्टी का मजबूत संगठन बूथ कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से ही तैयार होता है। जिले की तीनों विधानसभाओं में एक साथ आयोजित 1404 बूथों का सम्मेलन संगठन की सक्रियता और मजबूती का प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को गति देने और बूथ स्तर पर पार्टी को और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कार्यक्रम की तैयारियों की निगरानी संबंधित अतिथियों और विधानसभा संयोजकों ने की। बूथ सम्मेलन के जिला संयोजक सतीश चंद्र पांडे रहे।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता नागेंद्र सिंह, जिला महामंत्री मनीष पांडे, अखिलेंद्र सिंह बघेल, राजेश पटेल, सांसद प्रतिनिधि संजय जी, जिला उपाध्यक्ष गोवर्धन राय, मनीषा अम्बष्ट, बृजेश गुप्ता, प्रियंका जायसवाल, सोशल मीडिया प्रभारी अखिलेश तिवारी, जिला मंत्री वेद मौर्य सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page