Connect with us

मिर्ज़ापुर

विषैले जंतु के काटने से युवक की हालत बिगड़ी, सीएचसी राजगढ़ में भर्ती

Published

on

Loading...
Loading...

रात में शौच के लिए गए युवक को घास में छिपे जंतु ने डसा, उपचार के बाद हालत स्थिर

राजगढ़ (मिर्जापुर)। राजगढ़ थाना क्षेत्र के भीटी गांव में सोमवार देर रात विषैले जंतु के काटने से एक युवक की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार भीटी गांव निवासी लालचंद (30 वर्ष), पुत्र दुलारे सोमवार रात करीब 12 बजे घर से कुछ दूरी पर पेशाब करने गए थे। इसी दौरान घास में छिपे किसी विषैले जंतु ने उनके पैर में काट लिया।

जहरीले जंतु के काटने के बाद युवक की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों ने तुरंत उसे राजगढ़ सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया।

सीएचसी के चिकित्सक डॉ. सर्वेश पांडेय ने बताया कि उपचार के बाद युवक की हालत फिलहाल स्थिर है और चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page