भदोही
औराई चौराहे पर शिवपाल सिंह यादव का भव्य स्वागत, हजारों कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन
सपा राष्ट्रीय महासचिव के आगमन पर नारों से गूंजा क्षेत्र, जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव के नेतृत्व में जुटे कार्यकर्ता
शिवपाल यादव ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का किया आह्वान
भदोही। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव के वाराणसी मार्ग से विंध्याचल धाम जाते समय सोमवार को औराई चौराहे पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव के नेतृत्व में हजारों की संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक पहले से ही स्वागत के लिए मौजूद रहे।
जैसे ही शिवपाल सिंह यादव का काफिला औराई चौराहे पर पहुंचा, पूरा क्षेत्र समाजवादी पार्टी के नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
कार्यकर्ताओं के उत्साह से गूंजा औराई चौराहा
स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं ने “समाजवादी पार्टी जिंदाबाद”, “शिवपाल सिंह यादव जिंदाबाद” और “अखिलेश यादव जिंदाबाद” के नारे लगाए। बड़ी संख्या में समर्थकों की मौजूदगी से माहौल पूरी तरह राजनीतिक रंग में नजर आया।
गरीबों, किसानों और युवाओं की आवाज उठाती है सपा : शिवपाल
इस अवसर पर शिवपाल सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों का अभिवादन स्वीकार करते हुए उनके स्नेह और सम्मान के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा गरीबों, किसानों, नौजवानों, मजदूरों और समाज के हर वर्ग के हितों की आवाज उठाती रही है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, जनता के बीच लगातार रहने और समाजवादी विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
भदोही में सपा मजबूत हो रही : जिलाध्यक्ष
सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह है। हजारों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने यह साबित कर दिया है कि जनपद भदोही में समाजवादी पार्टी लगातार मजबूत हो रही है और आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी।
स्वागत कार्यक्रम में हृदय नारायण प्रजापति, सोमनाथ यादव, जईम बेग, अंजनी सरोज, शैलेश सिंह मंटू, रुद्रपति दुबे, संतोष यादव, लालचंद बिंद, केशनारायण यादव, रमापति यादव, रामयज्ञ पाल, बिंदू सरोज, सलाउद्दीन अंसारी, रोहित दुबे, रामधनी यादव, कमलेश यादव, गामा प्रसाद यादव, दिलीप कनौजिया, कमला महतो, गुलाब राईन, अजय यादव, राजेश राय, गुलाब पाल, मुन्ना खां, जावेद खां, राकेश यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
