गाजीपुर
राज्य कर्मचारी महिला-पुरुष खिलाड़ियों का जिला स्तरीय चयन ट्रायल 6 अगस्त को
नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम गोराबाजार में होगा आयोजन, सरकारी कर्मचारी ही ले सकेंगे भाग
खिलाड़ियों को विभागीय आदेश, आईडी और जन्मतिथि प्रमाण पत्र के साथ पहुंचने के निर्देश
गाजीपुर। राज्य कर्मचारी महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों के लिए विभिन्न खेलों में जिला स्तरीय चयन/ट्रायल का आयोजन 6 अगस्त 2026 को नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम, गोराबाजार गाजीपुर के परिसर में किया जाएगा। चयन प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शुरू होगी।
जिला क्रीड़ा अधिकारी देवी प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि सिविल सर्विसेज चयन/ट्रायल में केवल पूर्ण रूप से सरकारी कर्मचारी ही प्रतिभाग कर सकेंगे। इसमें ऑटोनॉमस बॉडी जैसे परिषद, बोर्ड, नगर निगम, पंचायत तथा पुलिस विभाग के कर्मचारी और शिक्षक/सहायक शिक्षक आदि शामिल नहीं होंगे।
दस्तावेजों के साथ पहुंचना होगा अनिवार्य
जिला स्तरीय चयन/ट्रायल में भाग लेने के इच्छुक महिला और पुरुष खिलाड़ी कर्मचारियों को अपने विभाग से प्राप्त आदेश की प्रति, पहचान पत्र (आईडी) और जन्मतिथि प्रमाण पत्र के साथ निर्धारित समय पर जिला खेल कार्यालय गाजीपुर में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी।
खेल विभाग ने सभी इच्छुक कर्मचारियों से समय पर पहुंचकर चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग करने की अपील की है।
