Connect with us

भदोही

जयगुरुदेव संगत ने निकाली जागरूकता यात्रा, शाकाहार और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Published

on

Loading...
Loading...

साइकिल और ई-वाहनों से नगर भ्रमण कर लोगों से नशामुक्ति व स्वच्छ जीवन अपनाने की अपील

गोपीगंज (भदोही)। जयगुरुदेव संगत भदोही के तत्वावधान में रविवार को नगर में जागरूकता यात्रा निकाली गई। सैकड़ों सत्संगियों ने साइकिल और ई-वाहनों के माध्यम से नगर भ्रमण कर लोगों को शाकाहार अपनाने, पर्यावरण संरक्षण और मद्य निषेध का संदेश दिया।

जागरूकता यात्रा का शुभारंभ जयगुरुदेव आश्रम, चकपड़ौना से हुआ। यात्रा कठौता, पड़ाव, सदर मोहल्ला, अंजही मोहल्ला, कबूतर नाथ मंदिर, खड़हट्टी मोहल्ला सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः आश्रम पहुंचकर समाप्त हुई।

यात्रा के दौरान सत्संगी प्रेमियों ने लोगों से स्वस्थ जीवन के लिए शाकाहारी भोजन अपनाने, पर्यावरण को सुरक्षित रखने और नशे से दूर रहने की अपील की। इस दौरान यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए विशेष सतर्कता बरती गई।

संगत भदोही के अध्यक्ष प्रेम शंकर मौर्य ने बताया कि पंकज जी महाराज की प्रेरणा और अपील पर यह जागरूकता यात्रा निकाली गई। उन्होंने कहा कि स्वस्थ तन-मन और बेहतर समाज के निर्माण के लिए शाकाहार एवं सदाचार का पालन आवश्यक है। उन्होंने यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन और पुलिस का आभार जताया।

Advertisement

जागरूकता यात्रा में ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, नेब्बूलाल, डॉ. बृजेश, रजनी, गुलाब, रमाशंकर, बबलू सहित बड़ी संख्या में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page