Connect with us

भदोही

सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं जन समस्याएं, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

Published

on

Loading...
Loading...

शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर, जीपीएस फोटो के साथ जांच रिपोर्ट लगाने के निर्देश

भदोही में तीनों तहसीलों में आयोजित समाधान दिवस, ज्ञानपुर में 35 शिकायतों में 5 का मौके पर निस्तारण

भदोही। शासन की मंशा के अनुरूप जन शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को जनपद की सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील ज्ञानपुर में जिलाधिकारी शैलेष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।

समाधान दिवस के दौरान तहसीलों में विभिन्न विभागों की ओर से जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए कैंप भी लगाए गए। इनमें बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, आयुष्मान गोल्डेन कार्ड, परिवार नियोजन, समाज कल्याण विभाग की वृद्धावस्था पेंशन योजना, महिला कल्याण विभाग की मिशन शक्ति योजना तथा राजस्व हेल्प डेस्क शामिल रहे। जिलाधिकारी ने ज्ञानपुर तहसील में लगाए गए कैंपों का निरीक्षण कर लाभार्थियों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।

ज्ञानपुर में 35 शिकायतें प्राप्त, पांच का मौके पर निस्तारण

तहसील ज्ञानपुर में जिलाधिकारी के समक्ष विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 35 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पांच प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया, जबकि शेष 30 शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

Advertisement

डीएम ने कहा- शिकायत निस्तारण में पारदर्शिता जरूरी

जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता, निष्पक्षता और पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि कई मामलों में शिकायतकर्ताओं से संतोषजनक आख्या प्राप्त नहीं हो रही है, जिसके कारण प्रकरणों को दोबारा जांच के लिए भेजना पड़ रहा है।

उन्होंने निर्देश दिया कि न्यायालय में विचाराधीन मामलों को छोड़कर अन्य शिकायतों का समाधान आपसी सहमति, निष्पक्ष जांच और वास्तविक तथ्यों के आधार पर किया जाए। जांच रिपोर्ट स्पष्ट, तथ्यपरक और विस्तृत होनी चाहिए, जिससे शिकायतकर्ता को वास्तविक न्याय मिल सके।

डीएम ने अधिकारियों को एआई टूल्स का प्रयोग कर बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही एडीओ पंचायत, लेखपालों एवं संबंधित कर्मचारियों को संवेदनशील होकर कार्य करने और रिपोर्टिंग व्यवस्था में सुधार लाने को कहा।

मौके की जांच में जीपीएस आधारित फोटो अनिवार्य

जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों की जांच के दौरान संबंधित शिकायतकर्ता की मौजूदगी में मौके का निरीक्षण किया जाए और जीपीएस आधारित फोटो अनिवार्य रूप से अपलोड की जाए, ताकि जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनी रहे। उन्होंने चेतावनी दी कि शिकायत निस्तारण में लापरवाही या उदासीनता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

राजस्व मामलों में संयुक्त टीम बनाकर करें निस्तारण: एसपी

पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने राजस्व से जुड़े मामलों के निस्तारण के लिए कानूनगो, लेखपाल और पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संयुक्त टीम दोनों पक्षों और गवाहों के बयान दर्ज कर स्पॉट नोट तैयार करे और एक सप्ताह के भीतर मामलों का निस्तारण सुनिश्चित करे।

Advertisement

उन्होंने तहसीलदारों को निर्देश दिया कि बार-बार आने वाले विवादों की सूची तैयार कर पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करते हुए उनका स्थायी समाधान कराया जाए।

तीनों तहसीलों में 115 शिकायतें, 18 मामलों का त्वरित निस्तारण

जनपद की तीनों तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 115 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें तहसील भदोही में 35 शिकायतों में से 6, तहसील औराई में 80 शिकायतों में से 6 तथा तहसील ज्ञानपुर में 35 शिकायतों में से 5 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के लिए भेजा गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page