गोरखपुर
भाजपा खजनी मंडल की बैठक में बूथ सम्मेलन की तैयारियों पर मंथन
संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर, कार्यकर्ताओं को दी गई जिम्मेदारियां
गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी खजनी मंडल की मासिक बैठक एवं आगामी 22 जुलाई को महदेवा मंडल में आयोजित होने वाले बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक खजनी क्लब में संपन्न हुई।

बैठक के मुख्य अतिथि राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य एवं भाजपा खजनी मंडल प्रभारी डॉ. आरडी सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा खजनी मंडल अध्यक्ष अवध बिहारी मिश्रा ने की, जबकि संचालन मंडल उपाध्यक्ष आदर्श राम त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा भी मौजूद रहे।
बैठक में आगामी बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारियों, संगठनात्मक गतिविधियों और बूथ स्तर पर पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्य अतिथि डॉ. आरडी सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता और बूथ अध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा कि बूथ जितना मजबूत होगा, संगठन उतना ही प्रभावी होगा और जनसेवा का संकल्प उतनी ही मजबूती के साथ जनता तक पहुंचेगा।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन को और अधिक सक्रिय बनाते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें।

बैठक में भाजपा खजनी मंडल के महामंत्री बंटी चतुर्वेदी, लालमन सिंह, रिंकू दुबे, उपाध्यक्ष रामकेर सिंह, ठाकुर मिश्रा, लेखपाल बेलदार, जय प्रकाश त्रिपाठी, शिवाकांत त्रिपाठी, उमेश चौरसिया, नर्वदेश्वर सिंह, केशव राय, विंध्याचल सिंह, नवनीत सिंह, सोमनाथ पांडे, दिवाकर ठाकुर, सत्येंद्र दुबे, संजीव लाल शास्त्री, सत्येंद्र पांडे, प्रमोद सिंह, बृजेश सिंह, बालकिशुन साहनी, गणेश शुक्ला, समीर सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
