Connect with us

गोरखपुर

अमृत जल योजना बनी आफत

Published

on

Loading...
Loading...

सड़क खुदी और नालियां टूटीं; घरों में घुसा गंदा पानी

चार महीने से अधूरे काम से दिग्विजय नगर के लोग परेशान, जलभराव से बढ़ा संक्रमण का खतरा

गोरखपुर। शहर के वार्ड संख्या-16 दिग्विजय नगर, हुमायूंपुर उत्तरी हड़हवा फाटक रोड स्थित धोबी गली (जनप्रिय विहार कॉलोनी) के लोग पिछले चार महीने से जलभराव और गंदगी की समस्या से जूझ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अमृत जल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क खोदी गई, लेकिन काम अधूरा छोड़ दिया गया, जिससे नालियां क्षतिग्रस्त हो गईं और जलनिकासी व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई।

बरसात के बाद समस्या और गंभीर हो गई है। गलियों में गंदा पानी भर गया है और कई घरों के कमरों तक दूषित पानी पहुंच रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नल से पानी मिले या न मिले, लेकिन नालियों का गंदा पानी घरों तक जरूर पहुंच रहा है।

जलभराव के कारण क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। इससे संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका भी बनी हुई है।

Advertisement

क्षेत्रवासियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि “अमृत जल योजना अब लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। नल का पानी घरों तक पहुंचे या नहीं, लेकिन नाले का पानी जरूर पहुंच रहा है।”

स्थानीय लोगों ने नगर निगम और संबंधित विभागों से मांग की है कि अधूरे पड़े निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराया जाए, क्षतिग्रस्त नालियों की मरम्मत कराई जाए और जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को जलभराव और गंदगी की समस्या से राहत मिल सके।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page