Connect with us

गोरखपुर

स्टेबलाइजर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

एम्स पुलिस ने चोरी का सामान किया बरामद, छज्जा तोड़कर दिया था वारदात को अंजाम

चोरी के मुकदमे में बढ़ाई गई धाराएं, आरोपियों के खिलाफ जारी है विधिक कार्रवाई

गोरखपुर। चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एम्स थाना पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का एक स्टेबलाइजर बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी कैंट के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष एम्स के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आदर्श जायसवाल उर्फ मंटू जायसवाल और हर्ष जायसवाल को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी थाना एम्स में दर्ज मु0अ0सं0 197/2026 धारा 331(1), 305(ए) भारतीय न्याय संहिता से संबंधित मामले में वांछित थे। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) और 3(5) भा0न्या0सं0 की बढ़ोतरी की गई है।

Advertisement

छज्जा तोड़कर चोरी किया था स्टेबलाइजर

पुलिस ने बताया कि 11 जुलाई 2026 को अज्ञात चोरों ने वादी के घर का छज्जा तोड़कर स्टेबलाइजर चोरी कर लिया था। पीड़ित की तहरीर पर एम्स थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आदर्श जायसवाल उर्फ मंटू जायसवाल पुत्र दुर्गा प्रसाद जायसवाल, निवासी मुंडेरा बाजार वार्ड नंबर-15 शाई नगर, थाना चौरीचौरा, गोरखपुर और हर्ष जायसवाल पुत्र दिनेश जायसवाल, निवासी मुंडेरा बाजार वार्ड नंबर-9 चंद्रशेखर आजाद नगर, थाना चौरीचौरा, गोरखपुर के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page