Connect with us

भदोही

‘बचपन बचाओ अभियान’ के तहत बड़ी कार्रवाई, कालीन केंद्रों से 4 बाल श्रमिक मुक्त

Published

on

Loading...
Loading...

श्रम विभाग और एएचटीयू पुलिस की संयुक्त छापेमारी, ‘ऑपरेशन रक्षा’ के तहत चला अभियान

बाल श्रम रोकने के साथ हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी, आगे भी जारी रहेगा अभियान

भदोही। शासन के निर्देश पर संचालित ‘बचपन बचाओ अभियान’ के तहत मंगलवार को भदोही में श्रम विभाग और एएचटीयू (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए काजीपुर स्थित कालीन बुनाई केंद्रों पर छापेमारी की। इस दौरान चार बाल एवं किशोर श्रमिकों को बाल श्रम से मुक्त कराया गया।

जिलाधिकारी शैलेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के संयुक्त निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में चलाए गए ‘ऑपरेशन रक्षा’ का उद्देश्य बाल श्रम और बाल भिक्षावृत्ति पर रोक लगाने के साथ आमजन को जागरूक करना रहा।

छापेमारी के दौरान टीम ने मौके पर मौजूद लोगों को बाल श्रम की रोकथाम के प्रति जागरूक किया तथा शासन द्वारा जारी आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 108, 112, 181, 1090, 1930, 1098 और 1076 की जानकारी भी दी।

Advertisement

कार्रवाई में एएचटीयू प्रभारी निरीक्षक इंद्र भूषण यादव, हेड कांस्टेबल राम किशोर, महिला कांस्टेबल उपासना, चालक हेड कांस्टेबल देवचंद राम, श्रम प्रवर्तन अधिकारी अवनीश त्रिपाठी, इंद्रजीत तिवारी और वीरेंद्र यादव शामिल रहे।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बाल श्रम के विरुद्ध ऐसे अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे, ताकि बच्चों के अधिकारों की रक्षा हो सके और उनका बचपन सुरक्षित बनाया जा सके।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page