Connect with us

भदोही

सुरियावां पुलिस की बड़ी कामयाबी, एनडीपीएस एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

मुखबिर की सूचना पर चाय-पान की दुकान से दबोचा गया आरोपी, पुलिस टीम को मिला पुरस्कार

एसपी अभिनव त्यागी के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत हुई कार्रवाई

ज्ञानपुर (भदोही)। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सुरियावां पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक वांछित अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। इस सराहनीय कार्रवाई के लिए पुलिस टीम को उच्च अधिकारियों द्वारा पुरस्कृत भी किया गया।

पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में सुरियावां थाना पुलिस क्षेत्र में गश्त एवं विवेचना कर रही थी। इसी दौरान नेता नगर तिराहे पर मुखबिर से सूचना मिली कि मु.अ.सं. 121/2026, धारा 8/20/27A/29 एनडीपीएस एक्ट में वांछित अभियुक्त अखिलेश उपाध्याय कौडर गेट स्थित अपनी चाय-पान की दुकान पर मौजूद है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

इस सफल कार्रवाई पर उच्च अधिकारियों ने सुरियावां पुलिस टीम की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कृत किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page