Connect with us

भदोही

शिक्षक ने रसोइया माताओं संग किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Published

on

Loading...
Loading...

ज्ञानपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय कंसापुर में अमरूद का पौधा रोपकर संरक्षण का लिया संकल्प

राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक अशोक कुमार गुप्ता बोले— स्वस्थ जीवन के लिए पेड़-पौधों का संरक्षण जरूरी

ज्ञानपुर (भदोही)। वृक्षारोपण अभियान को जनभागीदारी से सफल बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय कंसापुर, ज्ञानपुर में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक अशोक कुमार गुप्ता ने रसोइया माताओं के साथ अमरूद का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

अपने 3198वें दिन के सतत पौधरोपण अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मां अपने बच्चों का पालन-पोषण करती है, उसी प्रकार पेड़-पौधे हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन देकर हमारे जीवन की रक्षा करते हैं। यदि स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य चाहिए तो अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनका संरक्षण करना भी उतना ही आवश्यक है।

उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि केवल पौधरोपण ही नहीं, बल्कि पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी भी सभी को निभानी चाहिए।

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान रसोइया माताओं सीता, चंदा, फुला, आसिया एवं रानी गुप्ता ने उत्साहपूर्वक पौधरोपण में भाग लिया और लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प भी लिया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page