Connect with us

गाजीपुर

साइबर सेल की तत्परता से UPI फ्रॉड पीड़ित को मिले 6 हजार रुपये वापस

Published

on

Loading...
Loading...

मोहम्मदाबाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ठगी गई पूरी रकम खाते में लौटी

1930 हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद साइबर टीम ने बैंक से समन्वय कर दिलाई राहत

गाजीपुर। जनपद गाजीपुर के थाना मोहम्मदाबाद साइबर सेल ने यूपीआई फ्रॉड के एक पीड़ित को बड़ी राहत दिलाते हुए ठगी गई ₹6,000 की पूरी राशि वापस कराई है। साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर यह सफलता हासिल की।

जानकारी के अनुसार, थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम हाटा निवासी अविनाश सिंह कुशवाहा यूपीआई फ्रॉड का शिकार हो गए थे। उनके खाते से ₹6,000 की धोखाधड़ी होने के बाद उन्होंने तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत प्राप्त होने के बाद साइबर सेल मोहम्मदाबाद ने संबंधित बैंक एवं साइबर पोर्टल के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई शुरू की। त्वरित प्रयासों के परिणामस्वरूप ठगी गई ₹6,000 की पूरी राशि सफलतापूर्वक पीड़ित के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाते में वापस करा दी गई।

Advertisement

अपनी मेहनत की कमाई वापस मिलने पर पीड़ित ने साइबर पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए उनकी कार्यशैली की सराहना की।

इस सराहनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक अरविन्द्र कुमार, कांस्टेबल विजय सिंह, कांस्टेबल कुलदीप तथा महिला कांस्टेबल अंजली यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page