Connect with us

जौनपुर

लायंस क्लब ‘गोमती’ ने चलाया बृहद पौधारोपण अभियान

Published

on

Loading...
Loading...

शैक्षणिक संस्थानों में आम, जामुन, अमरूद समेत विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए, संरक्षण पर दिया विशेष जोर

पौधारोपण नहीं, संरक्षण भी हमारी जिम्मेदारी’— क्लब पदाधिकारियों का आह्वान

जौनपुर। पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से लायंस क्लब जौनपुर ‘गोमती’ ने सोमवार को शहर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में बृहद पौधारोपण अभियान चलाया। क्लब अध्यक्ष सै. हसनैन कमर ‘दीपू’ के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान के तहत करीब 200 उन्नत प्रजाति के फलदार पौधे लगाए गए।

अभियान के अंतर्गत डॉ. अख्तर हसन रिजवी शिया पीजी कॉलेज, मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज तथा श्यामा आईटीआई कॉलेज परिसर में आम, जामुन, अमरूद, सहजन, कटहल सहित विभिन्न फलदार पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि क्लब ने केवल पौधे लगाने तक ही अपने अभियान को सीमित नहीं रखा, बल्कि प्रत्येक पौधे के संरक्षण, नियमित देखरेख और निगरानी का भी संकल्प लिया। क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि पौधारोपण तभी सार्थक होगा, जब लगाए गए पौधे सुरक्षित रहकर विशाल वृक्ष का रूप लें।

Advertisement

अभियान के संयोजक लायन अनुराग सिंह एवं संयोजिका लायन नूपुर सिंह ने सभी 200 फलदार पौधे उपलब्ध कराए। उनके इस योगदान की उपस्थित सदस्यों ने सराहना करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रेरणादायी पहल बताया।

शिया पीजी कॉलेज में कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. जाकिर हुसैन, डॉ. ज्ञानेंदु चतुर्वेदी, डॉ. संजय सिंह, आदिनाथ मिश्रा, डॉ. शादाब हैदर, डॉ. इरफान हैदर, फैजान रजा, हसन रजा और मोहम्मद अब्बास रिजवी सहित अन्य शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने पौधारोपण किया। वहीं मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज में डॉ. जीवन यादव, शिक्षकगण तथा छात्र-छात्राओं ने भी बड़ी संख्या में पौधे लगाए।

इस अवसर पर अरविंद बैंकर, वीरेन्द्र सिंह, संतोष साहू, धीरज गुप्ता, अनिल साहू, गौरव श्रीवास्तव, मनीष गुप्ता, तौफीक, तसनीम फातिमा, प्रज्ञा मिश्रा सहित क्लब के अनेक सदस्यों ने श्रमदान कर अभियान को सफल बनाया।

कार्यक्रम का संचालन क्लब के सचिव लायन नवीन मिश्रा ने किया। उन्होंने कहा कि “पौधारोपण केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति, समाज और आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प ले, तो पर्यावरण संतुलन स्थापित करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम होगा।”

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प दोहराया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page