Connect with us

भदोही

पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने की जनसुनवाई, शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश

Published

on

Loading...
Loading...

फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं, थाना प्रभारियों को फोन पर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

बोले एसपी— कागजों पर नहीं, धरातल पर दिखे कार्रवाई; पीड़ितों के साथ मानवीय व्यवहार सुनिश्चित करें

भदोही। जनपद में आमजन की समस्याओं के समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सोमवार को आयोजित जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को तत्काल आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए शिकायतों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।

जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहे, बल्कि उसका प्रभाव धरातल पर दिखाई देना चाहिए ताकि पीड़ित पक्ष पूरी तरह संतुष्ट हो सके। उन्होंने चेतावनी दी कि आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एसपी अभिनव त्यागी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि थानों पर आने वाले प्रत्येक पीड़ित के साथ मानवीय एवं सम्मानजनक व्यवहार किया जाए। साथ ही उनकी शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर दर्ज कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों का पुलिस व्यवस्था पर विश्वास और अधिक मजबूत हो सके।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page