Connect with us

भदोही

बाइक खाई में गिरने से घायल युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Published

on

Loading...
Loading...

पुणे से एक सप्ताह पहले ही घर आया था चंद्रशेखर, ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान तोड़ा दम

कौलापुर-सेमराध मार्ग पर अनियंत्रित हुई बाइक, गंभीर हालत में वाराणसी किया गया था रेफर

गोपीगंज (भदोही)। कोतवाली क्षेत्र के कौलापुर-सेमराध मार्ग पर रविवार शाम हुए सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे खंदक में गिर गई थी, जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था।

मृतक की पहचान मदनपुर गांव निवासी झूरीलाल बिंद के पुत्र चंद्रशेखर बिंद के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार चंद्रशेखर बाइक से सेमराध की ओर से अपने घर मदनपुर लौट रहा था। इसी दौरान कौलापुर-सेमराध मार्ग पर अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे स्थित गहरी खाई में जा गिरा।

हादसे के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से घायल चंद्रशेखर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

Advertisement

परिजनों के अनुसार रविवार देर रात इलाज के दौरान चंद्रशेखर की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

पुणे में करता था नौकरी

परिजनों ने बताया कि चंद्रशेखर तीन भाइयों में सबसे छोटा था और पुणे की एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। वह करीब एक सप्ताह पहले ही पुणे से अपने घर आया था। अचानक हुए हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page