Connect with us

वाराणसी

पिंडरा और बड़ागांव ब्लॉक में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा कार्ड का वितरण

Published

on

Loading...
Loading...

उपजिलाधिकारी प्रतिभा मिश्रा ने किया शुभारंभ, शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों व रसोइयों को मिला लाभ

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत बीआरसी मंगारी में आयोजित हुआ कार्यक्रम

पिंडरा (वाराणसी)। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत बुधवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) मंगारी में पिंडरा एवं बड़ागांव विकासखंड के शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ उपजिलाधिकारी प्रतिभा मिश्रा ने किया। उन्होंने योजना के तहत प्रतीकात्मक रूप से पिंडरा और बड़ागांव ब्लॉक के एक दर्जन शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड प्रदान किए। उन्होंने कहा कि यह योजना शिक्षा विभाग से जुड़े कार्मिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

इस अवसर पर एआरपी अजय कुमार, अखिलेश सिंह, सहायक लेखाधिकारी जितेंद्र सिंह, ब्लॉक गुणवत्ता समन्वयक विशाल सेठ, सुशील कुमार, विपिन पांडेय सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षा विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page