Connect with us

वाराणसी

लंका पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9 ग्राम हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज, नशा तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू

वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी की लंका पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से कुल 9 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/29 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गश्त के दौरान पकड़े गए आरोपी

पुलिस आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान सामनेघाट–मदरवा मार्ग पर चेकिंग के समय शिवाजी नगर कॉलोनी, छित्तूपुर स्थित बड़ी फील्ड के पास तीन संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए। पुलिस को देखकर तीनों भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया।

पूछताछ में खुलासा

पुलिस पूछताछ में आरोपी श्रीप्रकाश उपाध्याय ने बताया कि वह अपने साथी मनोज चौरसिया के साथ मिलकर महिला सुनैना मौर्या से हेरोइन खरीदते थे और फिर उसकी छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर अलग-अलग स्थानों पर बेचते थे। पुलिस के अनुसार, वे उसी दिन भी खरीद-फरोख्त के लिए पहुंचे थे, लेकिन दबिश के दौरान पकड़ लिए गए।

Advertisement

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

  • श्रीप्रकाश उपाध्याय (35 वर्ष), निवासी कैमूर, बिहार
  • मनोज चौरसिया (36 वर्ष), निवासी शिवराज नगर कॉलोनी, छित्तूपुर
  • सुनैना मौर्या (48 वर्ष), निवासी शिवाजी नगर कॉलोनी, सामनेघाट

आगे की कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के आपराधिक इतिहास और नेटवर्क की जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इनके तार किसी बड़े नशा तस्करी गिरोह से जुड़े हैं या नहीं।

यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक राज कुमार के नेतृत्व में चौकी प्रभारी नगवां सहित थाना लंका एवं सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page