Connect with us

मिर्ज़ापुर

आम आदमी पार्टी ने मिर्जापुर की नई जिला कार्यकारिणी घोषित की

Published

on

Loading...
Loading...

प्रो. बी. सिंह को फिर मिली जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी, विधानसभा, ब्लॉक और प्रकोष्ठ अध्यक्षों की भी हुई घोषणा

मिर्जापुर। आम आदमी पार्टी ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देते हुए मिर्जापुर की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। पार्टी ने प्रोफेसर बी. सिंह को एक बार फिर जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके साथ ही जिले की पांचों विधानसभा इकाइयों, 12 ब्लॉक अध्यक्षों, 13 प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्षों तथा चार नगर अध्यक्षों की भी घोषणा की गई।

प्रदेश नेतृत्व की स्वीकृति से घोषित हुई कार्यकारिणी

पार्टी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार प्रदेश प्रभारी एवं सांसद संजय सिंह तथा काशी प्रांत के प्रदेश अध्यक्ष पवन तिवारी की स्वीकृति एवं निर्देश पर वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे (एडवोकेट) ने नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की।

29 पदाधिकारियों को जिला कार्यकारिणी में मिली जगह

Advertisement

नई कार्यकारिणी में तीन वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सात जिला उपाध्यक्ष, एक जिला महासचिव, एक संगठन मंत्री, एक कोषाध्यक्ष, 11 जिला सचिव, सोशल मीडिया प्रभारी, मीडिया प्रभारी और जिला प्रवक्ता सहित कुल 29 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।

विधानसभा, ब्लॉक और नगर अध्यक्षों की घोषणा

पार्टी ने मिर्जापुर की पांचों विधानसभा इकाइयों के अध्यक्षों के साथ 12 ब्लॉक अध्यक्षों और चार नगर अध्यक्षों की भी नियुक्ति की है। साथ ही यूथ, किसान, महिला, छात्र, अल्पसंख्यक, व्यापार, शिक्षक, विधि, अनुसूचित जाति-जनजाति समेत 13 प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्ष भी घोषित किए गए हैं।

बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर रहेगा जोर

वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए बूथ और ग्राम सभा स्तर तक संगठन को मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि संगठन विस्तार का कार्य पूरा होने के बाद मिर्जापुर में बूथ एवं ग्राम सभा पदाधिकारियों का एक बड़ा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और प्रदेश प्रभारी संजय सिंह को आमंत्रित करने की योजना है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page