Connect with us

आजमगढ़

आजमगढ़ में पुलिस व्यवस्था सुदृढ़ करने की बड़ी पहल, अहरौला थाने का औचक निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में जनपद में पुलिस व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं जनसुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई।

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन द्वारा थाना अहरौला का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्राम भुजवल (बसही) में स्थापित पुलिस सहायता केन्द्र/पुलिस बूथ का विधिवत उद्घाटन किया गया।

इसके साथ ही ग्राम गहजी में प्रस्तावित नई पुलिस चौकी का भूमिपूजन भी सम्पन्न कराया गया, जिससे क्षेत्र में पुलिस की पहुंच और अधिक सशक्त होने की उम्मीद जताई जा रही है।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने पुलिस कर्मियों एवं अधिकारियों को क्षेत्र में प्रभावी पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण, जनसुनवाई और कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में थाना अहरौला के प्रभारी निरीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page