भदोही
मिशन शक्ति फेज-5 के तहत भदोही में महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान
एंटी रोमियो टीम और महिला पुलिस ने छात्राओं व महिलाओं को किए जागरूक
हेल्पलाइन नंबरों और सुरक्षा योजनाओं की दी जानकारी
भदोही। उत्तर प्रदेश सरकार के ‘मिशन शक्ति फेज-5.0’ के द्वितीय चरण के तहत भदोही पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान विभिन्न शिक्षण संस्थानों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं एवं छात्राओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा संबंधी योजनाओं की जानकारी दी गई।
पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थानों की एंटी रोमियो टीमों और महिला पुलिसकर्मियों ने अभियान में भाग लिया।
इस दौरान महिलाओं को वूमेन पावर लाइन-1090, यूपी-112, महिला हेल्पलाइन-181, साइबर हेल्पलाइन-1930, एम्बुलेंस सेवा-108 और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 सहित विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। साथ ही सुरक्षा संबंधी पंपलेट वितरित कर उन्हें जागरूक किया गया।
भदोही पुलिस ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के उद्देश्य से इस प्रकार के जागरूकता अभियान आगे भी लगातार संचालित किए जाएंगे।
