Connect with us

भदोही

यूपीटीईटी के चलते 4 जुलाई का सम्पूर्ण समाधान दिवस स्थगित

Published

on

Loading...
Loading...

अब 6 जुलाई को सभी तहसीलों में होगी जनसुनवाई, जिलाधिकारी ने जारी किए निर्देश

अधिकारियों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश

भदोही। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी-2026) के मद्देनजर 4 जुलाई (शनिवार) को प्रस्तावित सम्पूर्ण समाधान दिवस स्थगित कर दिया गया है। अब यह कार्यक्रम 6 जुलाई (सोमवार) को जनपद की सभी तहसीलों में पूर्व निर्धारित समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा।

जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने बताया कि शासन के निर्देशों के क्रम में परीक्षा के सफल एवं सुचारु संचालन को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित समय पर सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित रहकर आमजन की शिकायतों को गंभीरता से सुनें तथा उनका गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में पूर्ण पारदर्शिता और संवेदनशीलता बरती जाए तथा पात्र मामलों में तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाए।

Advertisement

उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे 4 जुलाई के स्थान पर 6 जुलाई को संबंधित तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर अपनी समस्याएं और शिकायतें दर्ज कराएं, ताकि उनका प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page