Connect with us

गोरखपुर

चोरी के ऑटो रिक्शा के साथ आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

बेलीपार पुलिस की कार्रवाई, चोरी का वाहन बरामद

मुकदमे में नई धाराएं बढ़ाकर पुलिस ने शुरू की अग्रिम कार्रवाई

गोरखपुर। चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत बेलीपार पुलिस ने चोरी के एक ऑटो रिक्शा के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी का ऑटो रिक्शा बरामद किया गया है। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने दर्ज मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, वादी ने थाना बेलीपार में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर उसका ऑटो रिक्शा चोरी कर ले गए थे। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इश्तियाक पुत्र अब्दुल समद उर्फ झीनक निवासी सराय मंडी, थाना गोला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का ऑटो रिक्शा बरामद कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में चोरी और अन्य आपराधिक मामलों के कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर संबंधित मुकदमे में आवश्यक धाराएं बढ़ाई गई हैं तथा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी बांसगांव के पर्यवेक्षण तथा बेलीपार थाना प्रभारी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक संगीता और पुलिस टीम ने की।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page