Connect with us

वाराणसी

JSK फाउंडेशन के 16वें स्थापना दिवस पर ‘पंचामृत उत्सव-2026’ का शुभारंभ

Published

on

Loading...
Loading...

वाटर कूलर सेवा, विद्यार्थियों के लिए प्रेरक कार्यक्रम और धार्मिक अनुष्ठान के साथ शुरू हुआ तीन दिवसीय आयोजन

संस्थापक संजीव अग्रवाल बोले- सेवा, संस्कार और समर्पण ही JSK की पहचान

वाराणसी। जय श्री कृष्णा (JSK) फाउंडेशन एवं इंटरनेशनल बिजनेस फोरम (IBF) के 16वें स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार से तीन दिवसीय ‘पंचामृत उत्सव-2026’ का शुभारंभ हुआ। सेवा, संस्कार और समर्पण की भावना को समर्पित उत्सव के पहले दिन सामाजिक, शैक्षणिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

उत्सव की शुरुआत बांसफाटक स्थित हिंदू सेवा सदन अस्पताल में मरीजों एवं कर्मचारियों की सुविधा के लिए वाटर कूलर भेंट कर की गई। JSK के संस्थापक संजीव अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित इस सेवा कार्य में संस्था के सदस्यों ने भाग लिया। अस्पताल प्रबंधन ने संस्था के पदाधिकारियों का अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया।

इसके बाद नाटी इमली स्थित एसडीवी इंग्लिश स्कूल में ‘यंग इंडिया’ अभियान के अंतर्गत ‘रिश्ते ही पूंजी हैं’ विषय पर विद्यार्थियों के लिए प्रेरक एवं कौशल विकास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को नैतिक मूल्यों, संस्कारों और जीवन कौशल की जानकारी दी गई। विद्यालय की प्रधानाचार्या आकांक्षा मिश्रा को संस्था की ओर से स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया तथा विद्यार्थियों को उपहार वितरित किए गए।

Advertisement

उत्सव के तहत शुक्रवार रात दुर्गाकुंड स्थित त्रिदेव मंदिर में दिव्य माँ लक्ष्मी पूजन का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान में महिला सदस्यों ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लेकर श्रद्धा एवं भक्ति के साथ पूजन-अर्चन किया।

JSK फाउंडेशन के संस्थापक संजीव अग्रवाल ने कहा कि ‘पंचामृत उत्सव’ समाज, धर्म, व्यवसाय, व्यक्तित्व और परमात्मा के समन्वय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि संस्था पिछले 16 वर्षों से सेवा को ही सर्वोच्च धर्म मानकर कार्य कर रही है और इस आयोजन के माध्यम से समाज में सेवा एवं संस्कार का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारी, सदस्य, विद्यालय परिवार एवं बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page