Connect with us

बलिया

दो माह से वेतन नहीं मिलने पर सफाई कर्मचारियों का अल्टीमेटम

Published

on

Loading...
Loading...

4 जुलाई तक भुगतान नहीं हुआ तो हड़ताल की चेतावनी, नगर पालिका प्रशासन से की मांग

बलिया।नगर पालिका परिषद के स्वायत्त शासन कर्मचारियों का पिछले दो माह से वेतन, मानदेय और पेंशन लंबित होने से कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ गई है। नगर पालिका स्वायत्त शासन कर्मचारी संघ ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि 4 जुलाई तक भुगतान नहीं किया गया तो सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे।

नए अधिशासी अधिकारी की नियुक्ति न होने से भुगतान लंबित

संघ के अध्यक्ष भारत भूषण मिश्र ने बताया कि नगर पालिका अध्यक्ष और जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर लंबित भुगतान शीघ्र कराने की मांग की गई है। उनका कहना है कि 2 मई को तत्कालीन अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार के स्थानांतरण के बाद नए अधिशासी अधिकारी की नियुक्ति नहीं होने से वेतन, मानदेय और पेंशन का भुगतान प्रभावित है।

मानदेय नहीं मिलने से आर्थिक संकट

संघ के अनुसार आउटसोर्सिंग पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों को 8 से 10 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलता है। दो माह से भुगतान न होने के कारण कर्मचारियों के सामने परिवार के भरण-पोषण का संकट उत्पन्न हो गया है।

सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका

कर्मचारियों ने कहा है कि यदि 4 जुलाई तक भुगतान नहीं हुआ तो वे कार्य बहिष्कार कर हड़ताल पर चले जाएंगे। उनका कहना है कि इससे नगर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। कर्मचारियों ने जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान कराने की मांग की है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page