Connect with us

गोरखपुर

एसटीएफ और एम्स थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, तीन असलहा तस्कर गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

पिस्टल, दो तमंचे, कारतूस, मोबाइल और बिना कागजात की बुलेट बाइक बरामद

गोरखपुर।एम्स थाना क्षेत्र के माड़ापार कोनी तिराहा के पास एसटीएफ और एम्स थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन असलहा तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से एक पिस्टल, दो तमंचे, कारतूस, तीन मोबाइल फोन तथा बिना वैध कागजात की एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार आरोपितों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

बिहार और गोरखपुर के रहने वाले हैं आरोपी

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सचिन शर्मा निवासी नौतन, जिला सिवान (बिहार), सौरभ शुक्ला निवासी सरदार नगर, थाना चौरीचौरा (गोरखपुर) तथा मंजित कुमार सिंह निवासी गंभीरपुर, जिला सिवान (बिहार) के रूप में हुई है।

असलहों की खरीद-बिक्री का किया खुलासा

पूछताछ में आरोपितों ने पुलिस को बताया कि वे बिहार की जेल में बंद कुछ व्यक्तियों के माध्यम से अवैध असलहे खरीदकर उनकी बिक्री करते थे। उनके अनुसार एक पिस्टल करीब 25 हजार रुपये और देशी तमंचा 15 हजार रुपये में बेचा जाता था। इस कारोबार से होने वाली कमाई का उपयोग वे अपने शौक पूरे करने में करते थे।

भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद

पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 32 बोर की एक पिस्टल, 12 बोर के दो तमंचे, पिस्टल की एक मैगजीन, 12 बोर के 10 जिंदा कारतूस, पिस्टल के चार कारतूस, तीन मोबाइल फोन तथा एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है।

Advertisement

संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

यह कार्रवाई एसटीएफ प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह और एम्स थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार अवस्थी के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page