Connect with us

गोरखपुर

कलश यात्रा के साथ माता दुर्गा एवं संकटमोचन हनुमान मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ

Published

on

Loading...
Loading...

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच निकली भव्य कलश यात्रा, 30 जून को पूर्णाहुति व विशाल भंडारे के साथ होगा समापन

पिपराइच (गोरखपुर)। बेला कांटा क्षेत्र के सेमरहवा टोला में माता दुर्गा एवं संकटमोचन हनुमान मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ शनिवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने ‘जय माता दी’ और ‘जय श्रीराम’ के जयघोष से पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।

कलश यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर क्षत्रिय बाबा स्थान होते हुए मटिहानिया पोखर पहुंची। यहां आचार्य कन्हैया पाठक के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से कलश में जल भरकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद कलश यात्रा पुनः मंदिर परिसर पहुंची, जहां प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारंभ हुआ।

आयोजकों के अनुसार महोत्सव के दौरान माता दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना, दुर्गा सप्तशती का पाठ तथा संकटमोचन हनुमान जी के निमित्त हनुमान चालीसा का अखंड पाठ आचार्य कन्हैया पाठक के निर्देशन में संपन्न कराया जा रहा है।

महोत्सव का समापन 30 जून 2026 को पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ होगा।

Advertisement

इस अवसर पर विनोद निषाद, डॉ. रामदरश निषाद, बृजेश निषाद, अभिषेक निषाद, रामसजीवन निषाद, रामदवन निषाद, गोलू निषाद, रामकुंड निषाद (कुंडी भगत), रुदल निषाद, रामबचन निषाद, रामपाल निषाद, अतुल, भरत सिंह, ध्रुव निषाद सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page