Connect with us

गाजीपुर

थाना रामपुर माझा पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

चेकिंग के दौरान टड़िया रेलवे अंडरपास से गिरफ्तारी

मुकदमा संख्या 57/26 से संबंधित आरोपी को पकड़ा गया

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रामपुर माझा पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

दिनांक 26.06.2026 को उपनिरीक्षक मोती लाल मय हमराह पुलिस टीम द्वारा टड़िया रेलवे अंडरपास के पास चेकिंग के दौरान थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 57/2026 से संबंधित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान प्रदीप कुमार पुत्र स्व0 बीरबल, निवासी ग्राम मलिकशाहपुर, थाना रामपुर माझा, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है।

Advertisement

पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज है तथा उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मोती लाल शामिल रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page