Connect with us

बलिया

मेडिकल स्टोर के सामने से स्प्लेंडर बाइक चोरी, मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

खरीदारी के दौरान हुई वारदात, तलाश के बाद भी नहीं मिला सुराग

पुलिस ने शुरू की जांच, चोरों की तलाश जारी

बैरिया (बलिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के दुबेछपरा ढाला स्थित एक मेडिकल स्टोर के सामने खड़ी हीरो होंडा स्प्लेंडर बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर बैरिया पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उदई छपरा निवासी अंकित कुमार चौधरी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 16 जून को वह अपनी बाइक दुबेछपरा ढाला स्थित खुशी मेडिकल स्टोर के सामने खड़ी कर आवश्यक कार्य से गए थे। वापस लौटने पर बाइक वहां से गायब मिली।

उन्होंने आसपास काफी तलाश की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित के अनुसार चोरी हुई बाइक उनकी भाभी बिंदु देवी के नाम पंजीकृत है।

Advertisement

थानाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आसपास के साक्ष्यों की जांच कर रही है तथा बाइक चोरों की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page