बलिया
शिक्षक अभिषेक तिवारी के निधन से शिक्षा जगत में शोक
विद्यालय में शोकसभा आयोजित, दो मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि
लंबे समय से थे अस्वस्थ, महावीर घाट पर हुआ अंतिम संस्कार
बैरिया (बलिया)। अमर शहीद श्री कौशल कुमार इंटर कॉलेज, नारायणगढ़ के सहायक अध्यापक अभिषेक कुमार तिवारी (50) का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से शिक्षा जगत और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
बताया गया कि अभिषेक कुमार तिवारी मूल रूप से दुर्जनपुर के निवासी थे और वर्तमान में मझौली में रह रहे थे। वह पिछले कई महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे। गुरुवार को महावीर घाट, बलिया पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
दिवंगत शिक्षक अपने पीछे पत्नी माया देवी, एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं। उनके निधन से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
दुखद समाचार मिलते ही विद्यालय परिसर में प्रबंधन, शिक्षकों एवं कर्मचारियों की आपात बैठक आयोजित की गई। शोकसभा में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत शिक्षक को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को स्मरण किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक अभिषेक पांडेय, प्रधानाचार्य मैनेजर यादव, पूर्व प्रधानाचार्य अरुण कुमार मिश्र सहित अनेक शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
