बलिया
सहायक अध्यापक अभिषेक तिवारी का आकस्मिक निधन, शिक्षण जगत में शोक
लंबे समय से अस्वस्थ थे शिक्षक, महावीर घाट पर हुआ अंतिम संस्कार
बैरिया (बलिया)। अमर शहीद कौशल कुमार इंटर कॉलेज, नारायणगढ़ के सहायक अध्यापक अभिषेक कुमार तिवारी (50) का बुधवार देर रात आकस्मिक निधन हो गया। वह मूल रूप से दुर्जनपुर के निवासी थे और वर्तमान में मझौली में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि वह पिछले कई महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे।
गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार बलिया के महावीर घाट पर किया गया। उनके निधन की खबर से परिवार सहित क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पत्नी माया देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके परिवार में एक पुत्र और एक पुत्री हैं।
विद्यालय में आयोजित हुई शोकसभा, दी गई श्रद्धांजलि
शिक्षक के निधन की सूचना मिलते ही विद्यालय परिसर में प्रबंधन, शिक्षकों और कर्मचारियों की आपात शोकसभा आयोजित की गई। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
शोकसभा में वक्ताओं ने अभिषेक तिवारी के सरल व्यक्तित्व, कर्तव्यनिष्ठा और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रबंधक और शिक्षकों ने जताया शोक
शोकसभा में विद्यालय के प्रबंधक अभिषेक पांडेय, प्रधानाचार्य मैनेजर यादव सहित सभी शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत शिक्षक के निधन को शिक्षा जगत की अपूरणीय क्षति बताया।
