Connect with us

गोरखपुर

लो वोल्टेज से जूझ रहे रुद्रपुर के ग्रामीण, उच्च क्षमता ट्रांसफार्मर की उठी मांग

Published

on

Loading...
Loading...

25 केवीए ट्रांसफार्मर पर बढ़े भार से बिजली आपूर्ति प्रभावित, विभाग पर लापरवाही का आरोप

मुख्य अभियंता को भेजा गया ज्ञापन, शीघ्र समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

खजनी, गोरखपुर। खजनी क्षेत्र के ग्राम रुद्रपुर में बिजली व्यवस्था की बदहाली से ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। गांव में लगे 25 केवीए ट्रांसफार्मर पर अत्यधिक भार होने के कारण लंबे समय से लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है, जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार श्री प्रकाश मिश्र के आवास के सामने स्थापित ट्रांसफार्मर क्षेत्र की वर्तमान बिजली आवश्यकताओं को पूरा करने में पूरी तरह असफल साबित हो रहा है। कम वोल्टेज के कारण पंखे, कूलर, पानी की मोटर समेत अन्य विद्युत उपकरण सुचारु रूप से कार्य नहीं कर पा रहे हैं। कई बार बिजली आपूर्ति रहने के बावजूद उपभोक्ताओं को उसका लाभ नहीं मिल पाता।

ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले एक माह से समस्या के समाधान के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से लगातार संपर्क किया जा रहा है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। विभागीय उदासीनता के चलते लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।

Advertisement

समस्या को देखते हुए ग्रामीणों एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने विद्युत वितरण खंड मोहनदीपुर, गोरखपुर के मुख्य अभियंता को ज्ञापन भेजकर गांव में लगे 25 केवीए ट्रांसफार्मर को हटाकर उसकी जगह उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर स्थापित कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे लो वोल्टेज की समस्या का स्थायी समाधान होगा और क्षेत्रवासियों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page