Connect with us

गोरखपुर

किसानों के लिए खुशखबरी: गन्ना समिति पिपराइच में फिर मिलेगा खाद और दवाओं का लाभ

Published

on

Loading...
Loading...

वर्षों से बंद पड़ी वितरण योजना होगी शुरू, डीसीओ ने दिए निर्देश

पांच लाख रुपये की लागत से समिति गोदाम से होगा खाद एवं दवा वितरण

गोरखपुर। गन्ना समिति पिपराइच क्षेत्र के लाखों किसानों के लिए राहत भरी खबर है। वर्षों से बंद पड़ी खाद एवं कृषि दवा वितरण योजना को फिर से शुरू करने की पहल की गई है। नवागत जिला गन्ना अधिकारी (डीसीओ) पी.एन. सिंह ने बुधवार को गन्ना समिति पिपराइच के किसानों को बड़ी सौगात देते हुए समिति के गोदाम से खाद और दवाओं का वितरण पुनः शुरू कराने के निर्देश दिए।

बुधवार को डीसीओ पी.एन. सिंह ने अचानक गन्ना समिति पिपराइच का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने समिति के सचिव गोपाल प्रसाद से गन्ना सर्वे की प्रगति, कर्मचारियों की स्थिति, भवन एवं भूमि संबंधी जानकारी सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की।

निरीक्षण के दौरान डीसीओ ने कहा कि समिति क्षेत्र में अधिकांश किसान छोटे और सीमांत वर्ग के हैं, जिनकी आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत नहीं है। ऐसे में गन्ना उत्पादन और क्षेत्रफल बढ़ाने के लिए किसानों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना जरूरी है।

Advertisement

उन्होंने निर्देश दिया कि समिति के रिवॉल्विंग फंड से प्रयोग के तौर पर पांच लाख रुपये की लागत से खाद एवं कृषि दवाओं की खरीद कर समिति के गोदाम से किसानों को वितरित किया जाए।

डीसीओ की इस घोषणा का किसानों ने स्वागत किया और इसे किसानों के हित में महत्वपूर्ण कदम बताया। इस दौरान किसानों ने समिति की भूमि एवं भवन पर हुए अतिक्रमण को हटाने की मांग भी उठाई। अधिकारियों ने उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page