Connect with us

गाजीपुर

सावन, कांवड़ यात्रा और मोहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

Published

on

Loading...
Loading...

ताजिया की ऊंचाई 10 फीट से अधिक न रखने और हथियारों के प्रदर्शन पर रोक के निर्देश

सोशल मीडिया निगरानी, संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता और कानून व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर

गाजीपुर। आगामी सावन माह, कांवड़ यात्रा एवं मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा की उपस्थिति में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारी, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी तथा संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों, क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि वे ताजियादारों के साथ बैठक कर उन्हें स्पष्ट रूप से अवगत कराएं कि कोई भी ताजिया 10 फीट से अधिक ऊंची नहीं बनाई जाएगी। साथ ही मोहर्रम जुलूसों में किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र के प्रदर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Advertisement

उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था फैलाने अथवा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले अराजक तत्वों को चिन्हित कर समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जाए।

पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने सभी क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने, नियमित भ्रमण करने तथा सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस कर्मियों को बॉडी प्रोटेक्टर, हेलमेट, डंडा एवं अन्य दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ पूरी तरह तैयार रहने को कहा।

बैठक में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी भ्रामक, आपत्तिजनक या सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करने वाली पोस्ट अथवा संदेश की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दी जाए और आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इसके अलावा सभी पुलिस वाहनों में लाउड हेलर एवं पब्लिक एड्रेस सिस्टम सक्रिय रखने तथा उनके माध्यम से लोगों को शांति, भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए गए।

Advertisement

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) वेद सिंह चौहान, मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, पुलिस अधीक्षक नगर राकेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल, मुख्य राजस्व अधिकारी सुनील कुमार त्रिवेदी, जिला विकास अधिकारी राजन राय सहित सभी उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को अपने दायित्वों का समयबद्ध निर्वहन करने तथा किसी भी सूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि जनपद में शांति, सुरक्षा और सौहार्द का वातावरण बना रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page