Connect with us

गाजीपुर

विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में बोले भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, 12 वर्षों की उपलब्धियां ऐतिहासिक

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर में प्रबुद्धजन सम्मेलन आयोजित, विभिन्न क्षेत्रों की विभूतियों का हुआ सम्मान

गाजीपुर, 18 जून। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में हुए कार्यों को इतिहास स्वर्णाक्षरों में दर्ज करेगा और आने वाली पीढ़ियां उन्हें पढ़ेंगी। उन्होंने कहा कि भारत एक बड़े बदलाव का साक्षी बन रहा है और विकसित भारत का संकल्प निश्चित रूप से साकार होगा।

विकसित भारत के लक्ष्य पर केंद्रित है सरकार

नगर के अग्रवाल पैलेस में आयोजित “विकसित भारत संकल्प सम्मेलन” को संबोधित करते हुए अरुण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 24 घंटे देश के लिए कार्य करने वाले नेता हैं। उनकी नीतियों और नेतृत्व पर जनता के विश्वास का ही परिणाम है कि भाजपा को उन क्षेत्रों में भी व्यापक जनसमर्थन मिला है, जहां पहले पार्टी की सरकारें नहीं थीं।

उन्होंने कहा कि कोरोना काल में 140 करोड़ देशवासियों ने सरकार पर भरोसा जताया और भारत ने 120 करोड़ से अधिक लोगों को समय पर मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध कराई। यदि देश ने स्वयं वैक्सीन का निर्माण नहीं किया होता तो परिस्थितियां और अधिक गंभीर हो सकती थीं।

Advertisement

वैश्विक स्तर पर बढ़ी भारत की प्रतिष्ठा

अरुण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्व के 32 देशों द्वारा सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान किया गया है। यह सम्मान उनके कार्य, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र के प्रति समर्पण को देखते हुए दिया गया है। उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया की तेज गति से आगे बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से अग्रसर है।

भाजपा कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण: ओमप्रकाश राय

भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से पिछले 12 वर्षों में विकास के कई ऐतिहासिक आयाम स्थापित हुए हैं।

समाज के विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं का सम्मान

Advertisement

सम्मेलन के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अमरनाथ तिवारी, विनिता राय, डॉ. आर.पी. शर्मा, रणजीत सिंह, एडवोकेट सुनील कुशवाहा, अंजय अग्रवाल और गौरव गुप्ता को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ, रामायण एवं गीता भेंट कर सम्मानित किया गया।

दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलन एवं वंदेमातरम् से हुआ, जबकि समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता श्रीनिवास सिंह कुशवाहा ने तथा संचालन जिला महामंत्री विष्णु प्रताप सिंह ने किया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री विजय मिश्रा, अभिनव सिन्हा, पारसनाथ राय, शोभनाथ यादव, सुनीता सिंह, राजकुमार सिंह, सुभाष पासी, डॉ. विजय यादव, अवधेश राजभर, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page