Connect with us

गोरखपुर

पीपीगंज में विकास की नई उड़ान, 32 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण

Published

on

Loading...
Loading...

विधायक फतेह बहादुर सिंह ने सड़क, नाली और आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं की दी सौगात

नगर पंचायत अध्यक्ष ने गिनाईं उपलब्धियां, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बताया विकास का आधार

गोरखपुर। जनपद की नगर पंचायत पीपीगंज में विकास कार्यों को नई गति देने के उद्देश्य से क्षेत्रीय विधायक फतेह बहादुर सिंह ने लगभग 32 करोड़ रुपये लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इनमें सीसी रोड, नाली निर्माण तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं।

कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मण विश्वकर्मा, विजय शंकर यादव सहित भारतीय जनता पार्टी के कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मण विश्वकर्मा ने अपने कार्यकाल के दौरान कराए गए विकास कार्यों की जानकारी देते हुए केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को जनता के सामने रखा। उन्होंने कहा कि पीपीगंज नगर पंचायत में सड़क, नाली, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।

Advertisement

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक फतेह बहादुर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विकास कार्यों की गति को और तेज किया जाएगा तथा क्षेत्र के समग्र विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

विकास परियोजनाओं के शिलान्यास एवं लोकार्पण से क्षेत्रवासियों में उत्साह देखा गया और लोगों ने इसे पीपीगंज के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page