गोरखपुर
आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में एक अभियुक्त गिरफ्तार
महिला संबंधी अपराध में बेलीपार पुलिस की कार्रवाई
बहन की आत्महत्या के मामले में दर्ज मुकदमे का आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर। महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बेलीपार पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी बांसगांव के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष बेलीपार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना बेलीपार पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 150/2026 से संबंधित अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने की थी आत्महत्या
पुलिस के अनुसार वादी की बहन को अभियुक्त द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप है कि प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
इस संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बेलीपार में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।
सेवई बाजार से गिरफ्तार हुआ आरोपी
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान लल्लन पुत्र मकसुदन उर्फ मधु कुमार, निवासी ग्राम सेवई बाजार, थाना बेलीपार, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
इन धाराओं में दर्ज है मुकदमा
अभियुक्त के विरुद्ध थाना बेलीपार में मुकदमा संख्या 150/2026, धारा 108, 115(2), 352 एवं 351(3) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मुकदमा दर्ज है।
पुलिस के अनुसार मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
