Connect with us

गाजीपुर

फैजान खान की हैट्रिक से जबूरना सेमीफाइनल में

Published

on

Loading...
Loading...

अखिनी को 3-1 से हराकर मरहूम अब्दुल वाजिद प्रधान स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता के अंतिम चार में बनाई जगह

फैजान खान ने दागे तीन गोल, जबूरना के शानदार प्रदर्शन से दर्शक हुए रोमांचित

गाजीपुर। क्षेत्र में आयोजित मरहूम अब्दुल वाजिद प्रधान स्मृति राज्य स्तरीय रात्रिकालीन फुटबॉल प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जबूरना फुटबॉल क्लब ने जहांगीरिया फुटबॉल क्लब अखिनी को 3-1 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

मैच का शुभारंभ आलम बिल्डिंग मैटेरियल्स के संचालक महताब आलम एवं कल्लू विधायक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

शुरुआती मिनटों में दोनों टीमों ने दिखाया आक्रामक खेल

Advertisement

खेल शुरू होते ही दोनों टीमों ने तेज और आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। दूसरे मिनट में जबूरना के खिलाड़ी जीशान खान ने गोल करने का शानदार प्रयास किया, लेकिन अखिनी के गोलकीपर ने बेहतरीन बचाव कर टीम को बढ़त लेने से रोक दिया। इसके बाद अखिनी के अभिषेक पटेल का प्रयास भी सफल नहीं हो सका।

फैजान खान ने दिलाई बढ़त

मैच के 20वें मिनट में जबूरना के फैजान खान ने शानदार गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। पहले हाफ तक यही स्कोर बना रहा।

दूसरे हाफ में भी जबूरना की टीम का दबदबा कायम रहा। एक अवसर पर फैजान खान का शॉट गोल पोस्ट के बाहर चला गया, लेकिन उन्होंने 15वें मिनट में दूसरा गोल कर टीम की बढ़त 2-0 कर दी।

अभिषेक ने लौटाई उम्मीद, फैजान ने पूरी की हैट्रिक

Advertisement

दो गोल से पिछड़ने के बाद अखिनी के तेजतर्रार खिलाड़ी अभिषेक पटेल ने 20वें मिनट में शानदार गोल कर स्कोर 2-1 कर दिया। इसके बाद मुकाबला रोमांचक हो गया और दर्शकों में उत्साह बढ़ गया।

हालांकि 27वें मिनट में आसिफ खान के बेहतरीन पास पर फैजान खान ने तीसरा गोल दागकर अपनी हैट्रिक पूरी कर ली। इसके साथ ही जबूरना ने 3-1 की निर्णायक बढ़त हासिल कर ली, जो अंत तक बरकरार रही।

रेफरी और लाइनमैन ने निभाई अहम भूमिका

मैच में रेफरी की भूमिका फरहान अब्दुल मजीद ने निभाई, जबकि लाइनमैन के रूप में अयान वाजिद और इरफान मोहम्मद ने दायित्व संभाला।

बड़ी संख्या में मौजूद रहे खेल प्रेमी

Advertisement

इस अवसर पर महताब आलम उर्फ कलामुद्दीन, कल्लू विधायक, हफीजुल्लाह सिद्दीकी, मास्टर अनिरुद्ध, रेहान सिद्दीकी, तौसीफ अहमद, इमरान आलम, डब्लू नंदा राजभर, अब्दुल बारी सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

हैट्रिक हीरो बने फैजान खान

मुकाबले के नायक फैजान खान रहे, जिन्होंने तीनों गोल दागकर अपनी टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। उनके शानदार प्रदर्शन की दर्शकों ने जमकर सराहना की।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page