Connect with us

गोरखपुर

किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

मां की तहरीर पर पुलिस ने शुरू की तलाश, नामजद आरोपी की खोज जारी

हरपुर-बुदहट। थाना क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीय किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने नामजद युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

पीड़िता की मां द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, बीते 11 जून को दोपहर करीब दो बजे गोविन्द पुत्र विश्वनाथ, निवासी ग्राम गउरा, थाना महसो, जनपद बस्ती, उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों ने घटना के बाद अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन किशोरी का कोई पता नहीं चल सका।
बीएनएस की धारा 137(2) के तहत मुकदमा दर्ज

मामले की गंभीरता को देखते हुए हरपुर-बुदहट थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने शुरू की जांच

Advertisement

थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि किशोरी की मां की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। किशोरी की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम सक्रिय रूप से प्रयास कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किए जाने की उम्मीद है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page